Supaul News: सुपौल : दो दिन से लापता युवक का शव 26 घंटे बाद नदी से बरामद
सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र की भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड तीन स्थित दास टोला निवासी शनिश्चर दास (35 वर्ष) का शव दो दिनों की तलाश के बाद सोमवार शाम तिलाठी धार के समीप नदी से बरामद किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने करीब आठ घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की। बताया जाता है कि शनिश्चर दास शनिवार सुबह चापाकल गाड़ने का काम बताकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। रविवार को उसके नदी में डूबने की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Supaul News: मिरचईया नदी में न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.