सुपौल, नवम्बर 25 -- छातापुर में देव दीपावली का आयोजन Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम को मनाई गई। शाम होते ही घरों, मंदिरों में दीप जलाईं गईं। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता गंगा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और बच्चों ने घरों के आंगन, तुलसी चौरा और दरवाजों पर दीप जलाए। युवाओं ने घाटों और चौराहों पर दीप जलाकर देव दीपावली को खास बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को देव दीपावली की बधाई दी। देव दीपावली को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। दीप, फूल, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। आचार्य पंडित राजेश झा ने बताया कि देव ...