सुपौल, जुलाई 23 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। नवपदस्थापित एसडीएम विनय कुमार के निर्देश पर नगर क्षेत्र में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुरानी बाजार, गोल चौक सहित प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : एसडीएम के निर्देश पर वीरपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई ने खुद हटाया कब्जाअतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी रहा। प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि वीरपुर गोल चौक से मॉडलिंग रिसर्च सेंटर जाने वाली सड़क के किनारे कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपने अस्थायी ढांचे हटाने शुरू कर दिए। प्रशासन ने पहले दिन स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया...