Supaul News: सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन चौकस, ट्रैफिक प्लान तैयार
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से निजात दिलाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने फुलप्रूफ यातायात प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर में चार स्थानों पर ई-रिक्शा और टेंपो स्टैंड बनाए जाएंगे। वहीं, 17 से 21 अक्टूबर तक सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक बाजार क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान मालवाहक वाहनों से सामान की लोडिंग और अनलोडिंग भी प्रतिबंधित रहेगी। इसको लेकर सोमवार को एसडीएम कक्ष में बैठक एसडीएम अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में हुई । बैठक में विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और बाजार में जाम की समस्या से निपटने को लेकर व्यापार संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा ई-रिक्शा एवं टेंपो स्टैंड संचालकों के साथ विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- S...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.