Supaul News: सुपौल : दिनकर की राष्ट्रीय चेतना और समाजशास्त्र पर कार्यशाला आयोजित
सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनूपलाल यादव कॉलेज में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदी साहित्य और समाजशास्त्र विषय पर दो अलग-अलग कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कालेज सचिव कपलेश्वर यादव एवं प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार के संरक्षण में आयोजित कार्यशालाओं में छात्र-छात्राओं को साहित्यिक चेतना, राष्ट्रीयता और समाजशास्त्र के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जानकारी दी गई। पहली कार्यशाला हिंदी विभाग के तत्वावधान में पूर्वाह्न में विभागाध्यक्ष प्रो. देवनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला का विषय हिंदी साहित्य में रामधारी सिंह दिनकर और राष्ट्रीयता था। वक्ताओं ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर को राष्ट्रकवि के रूप में जाना जाता है। उनका साहित्य भारतीय राष्ट्रीयता, स्वाभिमान और जनचेतना का सशक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.