सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के थुमहा हाई स्कूल ग्राउंड में मंगलवार से प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामविलास कामत करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट के पहले दिन किशनपुर और राघोपुर की टीम के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजन में कैलाश कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार, बिट्टू कुमार, गोपाल कुमार, घोटू कुमार, उपेन्द्र मेहता, बिजाय मंडल, नीरज कुमार, अजय कुमार मेहता सहित अन्य युवाओं का अहम योगदान है। यह भी पढ़ें- Ara News: टी 10 प्रीमियर लीग का आगाज, जुटे युवा क्रिकेटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...