सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड के थुमहा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा मेला की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शिव मंदिर थुमहा के प्रांगण में कमेटी के अध्यक्ष अनुराग आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में 10 दिवसीय नवरात्र पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने और मेले को गत वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने पर सहमति बनी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा मंदिर का रंग-रोगन, आकर्षक सजावट और भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही दुर्गा मंदिर परिसर में सात दिनों तक श्री धाम वृंदावन के कथावाचक परम पूज्य आशीष कृष्ण महाराज जी द्वारा कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष अनुराग आनंद ने कहा कि इस बार पूजा समिति की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की ...