सुपौल, अगस्त 8 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज , निज प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की ओर से अवैध नर्सिंग होम और निजी क्लीनिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के खादी भंडार के बगल में स्थित सीएन हॉस्पिटल में छापेमारी की।

जांच की प्रक्रिया जांच के दौरान अस्पताल में न कोई चिकित्सक मिला और न ही संचालक या अन्य कर्मी । टीम के पहुंचते ही संचालक और कर्मी मौके से फरार हो गए। इसके बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान अस्पताल में ऑपरेशन के बाद चार महिला मरीज भर्ती मिलीं। मरीजों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल सभी को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज कराया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के संचालन, चिकित्सक...