सुपौल, अक्टूबर 25 -- Supaul News: सुपौल/राघोपुर, हिन्दुस्तान टीम। त्योहारों के इस पावन मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ राघोपुर प्रखंड के सिमराही बाजार समेत विभिन्न इलाकों में मिलावटी मिठाइयों के कारोबार की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कुछ कारोबारी कथित तौर पर घटिया सामग्री और संदिग्ध रासायनिक पदार्थों से मिठाइयां तैयार कर बाजार में खपा रहे हैं। यदि इन शिकायतों की पुष्टि होती है, तो यह आम लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : त्योहार की मिठास में मिलावट का डर, सेहत को लेकर चिंतित हैं लोग सिमराही बाजार, धर्मपट्टी, गांधीनगर,...