सुपौल, अगस्त 17 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के अवसर पर बोलबम तथा हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सोमवार को अहले सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। सदर प्रखंड के बाबा तिल्हेश्वर मंदिर सुखपुर, बाबा कपिलेश्वर नाथ मंदिर एवं बाबा विश्वनाथ मंदिर बरुआरी, हजारी बाबा मंदिर मोहनियां, बाबा दूर्मदेश्वर मंदिर एवं बाबा गंगेश्वर नाथ मंदिर जगतपुर, बाबा तारणेश्वर महादेव मंदिर सिमरा, विशनपुरनाथ महादेव मंदिर तथा नगर परिषद क्षेत्र स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सावन की तीसरी सोम...