Supaul News: सुपौल : तीन दिवसीय रामचरित मानस का हुआ शुभारंभ
सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा प्रखंड के निर्मली दुर्गा पूजा मेला परिसर में तीन दिवसीय रामचरित मानस एवं गीता विवेचना कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार एवं विधायक रामविलास कामत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रचारक स्वामी कपिलदेवानन्द जी एवं साध्वी महामाया भारती जी ने रामचरित मानस का विस्तृत विवेचन किया। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। गीता के उपदेशों को जीवन में उतारकर ही मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक युग में मानसिक शांति के लिए अध्यात्म और भक्ति आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : रामचरितमानस जीवन जीने की कला सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.