Supaul News: सुपौल : तिरंगा से रंगेगा त्रिवेणीगंज, 12 को निकलेगी विशाल पदयात्रा
सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के पहले त्रिवेणीगंज तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी में है। राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत 12 अगस्त को अनुमंडल मुख्यालय में करीब एक किलोमीटर लंबी तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। अनुमंडल कार्यालय परिसर से रविवार को अभियान की शुरुआत एसडीएम अभिषेक कुमार और बीडीओ परमानंद प्रसाद के नेतृत्व में हुई। अभियान के शुभारंभ पर तिरंगा प्रदर्शनी, 'सेल्फी विद तिरंगा', तिरंगा रंगोली और वंदे मातरम् गीत सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। रविवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर से तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: कोचाधामन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.