सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर से बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा बीडीओ अच्युतानंद के अध्यक्षता में निकाली गई। यह भी पढ़ें- Ara News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी यात्रातिरंगा यात्रा का उद्देश्य तिरंगा यात्रा में प्रखंड, अंचल, सहित अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मी सहित पंचायत जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। हर घर तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से निकलकर एनएच 327 ए, भपटियाही बाजार, एनएच 27 सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया। यह यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य आयोजित की गई। इसका मुख लक्ष्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरने के लिए प्रेरित करना और उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना ...