सुपौल, अगस्त 8 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर ढोली पंचायत में कोसी नदी के कटाव से अब तक कुल 110 परिवारों के घर कोसी नदी में विलीन हो गया। बताया जाता है कि कोसी नदी के जलस्तर में उतार चढाव होने के कारण ढोली पंचायत के वीरेंद्र सिंह धीरेंद्रसिह, योगानंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, शकुंतला देवी, हीरालाल सिंह, भूषण सिंह, शिव शंकर कुमार, रविकांत सिंह, बालमुकुंद सिंह, कृपानंद सिंह, कृष्ण देव सिंह, बबीता देवी, रामसिंह, कृत्यानंद सिंह, सदानंद सिंह, महेश कुमार, आनंद सिंह, दीपक कुमार, गंगा सागर सिंह, दुर्गा देवी, संतोष कुमार सहित कुल 110 परिवारों का फूस का घर कोसी नदी में विलेन हो गया।

कोसी नदी का कटाव प्रमोद सिंह ने बताया कि मिडिल स्कूल ढोली के पास कटाव तेज है। जो कभी भी मिडिल स्कूल ढोली कोसी नदी में विलीन...