सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कदमहा पंचायत में बुधवार को उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने कायाकल्प अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय गिरमोहन टोला में बन रही चारदीवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित लोगों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान कदमहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। डीडीसी ने कायाकल्प अभियान के तहत पंचायत में चयनित अन्य योजनाओं की भी जानकारी ली तथा लंबित योजनाओं पर शीघ्र कार्य शुरू कर उसे निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : कदमहा के चौर क्षेत्र का डीडीसी ने किया अवलोकन यह भी पढ़...