Supaul News: सुपौल : डीडीसी ने करिहो व लाउढ़ पंचायत का किया भ्रमण
सुपौल, सितम्बर 22 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा संचालित कायाकल्प अभियान के तहत जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर शीघ्र उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने सुपौल प्रखंड की करिहो एवं लाउढ़ पंचायत का भ्रमण किया और पंचायत सरकार भवन करिहो में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीडीसी बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत से 10-10 अति-महत्वपूर्ण जनोपयोगी योजनाओं का चयन कर उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना है। स्थानीय मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बीडीओ के सहयोग से आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी योजनाओं का चयन कर लिया गया है। समीक्षा के दौरान डीडीसी ने चयनित योजनाओं के लिए वित्तीय राशि की उपलब्धता की भी जानकारी ली। बैठक में मौजूद निदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.