सुपौल, अक्टूबर 11 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के गांवों में विगत कई वर्षों से डीडीटी का छिड़काव नहीं होने से आए दिन मच्छरों एवं छोटे छोटे कीड़े मकोड़े का प्रकोप काफी बढ़ गया है। खासकर शाम के समय काफी संख्या में मच्छर व कीड़े मकोड़े का प्रकोप बढ़ने लगता है।जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मच्छर काटने से लोग कई‌ तरह के बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। गांव मुहल्ले में साफ सफाई एवं दवा छिड़काव नहीं होने से लोगों को दिन प्रतिदिन परेशानी बढ़ने लगी है। लोगों ने बताया कि विगत कई वर्षों से डीडीटी सहित अन्य प्रकार के फागिंग मशीन से दवा छिड़काव नहीं होने से मच्छरों एवं अन्य छोटे छोटे कीड़े मकोड़े का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत जनप्रतिनि...