सुपौल, अक्टूबर 15 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कार्यक्रम Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। डीएस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल पिपरा में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा ली। कार्यक्रम के दौरान डॉ. कलाम के जीवन, संघर्ष, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि डॉ. कलाम ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से देश-विदेश में भारत का गौरव बढ़ाया। वे बच्चों और युवाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे तथा उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करते थे। मौके पर विद्यालय के निदेशक एम वली ने...