सुपौल, अक्टूबर 29 -- बच्चों को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी Supaul News: कुनौली , निज प्रतिनिधि। लक्ष्मीनियां स्थित डीएम पंसारी स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों, व्यक्तिगत सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लैंगिक शोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना और किसी भी तरह के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायालय निर्मली के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ एसएन साहू ने बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार की पहचान करने के तरीके बताए गए...