Supaul News: सुपौल : डगमारा थानाध्यक्ष बदले, मुकुल आजाद ने संभाली कमान
सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। आरक्षी अधीक्षक सारथ आरएस ने डगमारा थाना के थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर मुकुल आजाद को डगमारा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुकुल आजाद ने मंगलवार को डगमारा थाना पहुंचकर अपना योगदान दिया। योगदान के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने तथा आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देने की बात कही। उनके पदभार संभालने के बाद थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : डगमारा के थानाध्यक्ष बने मुकुल आजाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.