सुपौल, अक्टूबर 6 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी पंचायत स्थित वार्ड 6 में सोमवार शाम अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। परिजन गंभीर रूप से घायल बालक को तत्काल प्रतापगंज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान अररिया जिले के घूरना पंचायत वार्ड 12 निवासी मोहम्मद शब्बीर अंसारी के पुत्र मोहम्मद शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है। वह अपनी मां अफसाना खातून के साथ करीब पांच वर्षों से मधुबनी वार्ड 6 स्थित ननिहाल में रह रहा था। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण अफसाना खातून अपने पति और सास से अलग होकर बेटे के साथ मायके आकर रहने लगी थीं।

दुर्घटना की घटना मृतक की मां ने ललितग्राम थाने मे...