सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: राघोपुर, प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित एनएच-27 पर धर्मपट्टी क्रॉसिंग के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के गड़िया वार्ड-8 निवासी 28 वर्षीय जोशी देवी, नारायणपुर वार्ड-8 निवासी विमला देवी तथा किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा वार्ड-6 निवासी 34 वर्षीय विनोद यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा एनएच-27 से करीब 10 फीट नीचे जा गिरा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: धर्मपट्टी क्रॉसिंग पर हादसा, टक्कर के बाद 10...