Supaul News: सुपौल : ट्रक की चपेट में कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पटना के कार्डियोलॉजिस्ट
सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव स्थित एनएच-27 पर रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान एक कार को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना का विवरण टक्कर के बाद कार ट्रक में फंस गई और ट्रक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार पटना के कार्डियोलॉजिस्ट अभिषेक राज समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, कार संख्या बीआर11 एडब्लू 2653 से कार्डियोलॉजिस्ट अभिषेक राज अपने परिवार के साथ पटना से रानीगंज स्थित फरकीया गांव जा रहे थे। कार में उनके पिता राजकुमार राय, मां किरण देवी, पत्नी ज्योति कुमारी और चार वर्षीय बच्चा भी सवार थे।
ट्रक का पीछा और गिरफ्तारी इसी दौरान राजस्थान से पेप्सी-कोला लेकर गुवाहाटी जा रहे ट्रक संख्या आरजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.