सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। डीडीसी के कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई। इस क्रम में जीविका परियोजना के अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं जिला परियोजना प्रबंधक ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीतियों का निर्धारण करना था। मौके पर डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने विभिन्न आजीविका स्तोत्रों से जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाने पर प्राथमिकता के साथ कार्य सुनिश्चित किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जीविका दीदियों को वित्तीय, सामाजिक व व्यावहारिक सहायता प्राप्त कराने का विभाग का स्पष्ट निर्देश है। साथ ही उन्होंने लाइव स्टॉक के माध्यम से आय में वृद्धि कर जीविका समूहों को अधिक लाभ पहुंचाने पर बल दिया। उन्हो...