सुपौल, जुलाई 29 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले के बसंतपुर अंचल अंतर्गत वीरपुर मौजा के बनैलीपट्टी में बिहार का तीसरा इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बिहार सरकार के परिवहन विभाग को 10 एकड़ सरकारी भूमि नि:शुल्क अंतरविभागीय हस्तांतरण के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने आदेश निर्गत कर दिया है।

इस संस्थान की महत्ता गौरतलब है कि आईडीटीआर की स्थापना के बाद सुपौल में युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के द्वार खुलेंगे और उन्हें अपने घर में ही कमाई का जरिया मिल सकेगा। यह जिले से पलायन रोकने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में इस प्रकार का इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च केवल औरंगाबाद ...