सुपौल, सितम्बर 23 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही 06 कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी नामित किये गए हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 14 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागूचुनाव कार्यक्रम की जानकारी जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को चुनावी अधिसूचना निर्गत की जाएगी, जबकि 6 अक्तूबर को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि है। वहीं सात अक्तूबर को नाम निर्देशन की संवीक्षा तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर तय है। नौ अक्तूबर की सुबह आठ बजे...