सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: पिपरा, एकसंवाददाता। सद्गुरु कबीर विचार प्रचार मंच के तत्वावधान में रविवार को भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में 25 से 27 फरवरी तक जिला स्तरीय संत कबीर सम्मेलन सह विराट सत्संग के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से संचालन समिति का गठन किया गया।समिति में महंथ रघुनी दास को अध्यक्ष और शशिभूषण मंडल को सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों का भी मनोनयन किया गया।बैठक में उपस्थित संतों और सत्संग प्रेमियों ने कहा कि कबीर साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी विराट सत्संग की सफलता को लेकर समिति का गठन कर आगे की तैयारी शुर...