सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड परिसर में पूर्वजों के धरोहर धुरंधर स्वतंत्रता सेनानियों की सूची शिलापट्ट पर दर्ज है। इसके ईद-गिर्द नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां से आने-जाने वाले राहगीरों का कहना है कि पूर्वजों के धरोहर को तो बचा लीजिए। लोगों ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में कई रंग -बिरंगे भवनों का निर्माण वर्षों से हो रहा है, लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों की उक्त निशानी पर जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों तक किसी ने भी सुधि नहीं ली है। जबकि इन दिनों हम सभी पुनः स्वतंत्रता दिवस जैसा राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए तैयारियों में जुट चुके हैं। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि उक्त धरोहर को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: एसएच के किनारे 20 फीसदी बचे पौध...