सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर मौजहां पंचायत के वार्ड 14 और 15 में कोसी नदी का जलस्तर घटने के बाद भी कटाव की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। नदी धीरे-धीरे उपजाऊ जमीन को अपने आगोश में ले रही है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : पंचगछिया और बगहा में कटाव से दहशत, सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने लगे लोगकटाव का असर कटाव की चपेट में कई लोगों के घर भी आ गए हैं। आशियाना उजड़ने के डर से कई परिवार अपने सामान को समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। कटाव की तेज रफ्तार को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बगहा और पंचगछिया में अब तक 60 से अधिक परिवार विस्थापित हो चुके हैं। वहीं करीब 50 परिवारों के घर अभी भी कटाव के मुहाने पर हैं।भविष्य की चिंता ग्रामीणों का कह...