सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: किशनपुर एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत मलाढ़ पंचायत के महिपट्टी गांव वार्ड 5 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घटना को लेकर एक पक्ष की ओर से उषा देवी, मनी भूषण कुमार यादव, कल्पना कुमारी एवं बौन दास यादव ने आरोप लगाया कि उनके जमीन की मेड़ काटी जा रही थी। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे से मारपीट कर उनलोगों को घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रमोद यादव ने बताया कि उनकी जमीन को जबरन जोत लिया गया था। इसका विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उनके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी ...