सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर 19 अगस्त को प्रस्तावित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने की संभावना को देखते हुए रविवार को अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सुपौल डीडीसी इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में वीरपुर एसडीएम विनय कुमार पाठक, त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार, छातापुर सीओ रविराज कुमार, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता धनंजय कुमार तथा भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ऋषभ कुमार ने बलुआ बाजार पहुंचकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले बलुआ बाजार स्थित प्लस टू ललित नारायण उच्च विद...