सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ गांजा के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की सुबह कार्रवाई की है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर कोरियापट्टी पूरब पंचायत के हिरापट्टी वार्ड 12 में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर से 24 पैकेट में रखा 24 किलो गांजा बरामद किया है । साथ ही पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज साह और दिलखुश कुमार के रूप में हुई है।

बरामदगी की जानकारी बरामदगी के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस को हीरापट्टी वार्ड गांव स्थित एक घर में गांजा रखे जाने एवं इसके चल अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हरकत में आई पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह संबंधित घर में छापेमारी की। जहां तलाशी के द...