Supaul News: सुपौल : छात्र लॉज के कमरे से 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, दो गिरफ्तार
सुपौल, अक्टूबर 28 -- छात्र लॉज से प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के गौरवगढ़ वार्ड -4 स्थित एक छात्र लॉज के कमरे से उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 10,540 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंजेक्शन बरामद होने के बाद संबंधित कमरे को सील कर दिया गया। अधीक्षक मद्यनिषेध अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे छापेमारी की गई। निरीक्षक मद्यनिषेध कुश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने डिग्री कॉलेज चौक से करीब 200 मीटर दक्षिण मुख्य सड़क के पश्चिम स्थित छात्र लॉज के एक कमरे की तलाशी ली। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। मौके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.