Supaul News: सुपौल : छात्राओं के साथ बैठकर एसडीएम ने किया भोजन, चावल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
सुपौल, अक्टूबर 12 -- छात्रावास में भोजन और व्यवस्था का निरीक्षण Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। पब्लिक उच्च विद्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में दूषित भोजन खाने से छात्राओं के बीमार पड़ने की घटना के बाद प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम विनय कुमार ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा छात्रावास की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने भोजन में परोसे जा रहे चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चावल की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। भोजन में दो प्रकार के चावल मिले हैं। इस मामले में वरीय पदाधिकारियों से बात कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि वरीय पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.