सुपौल, अक्टूबर 12 -- बालिका शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रम Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के अंतर्गत संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सदर प्रखंड स्थित श्रीदुर्गा श्रीकृष्णा भुवनेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदी चौघारा में छात्राओं के क्षमतावर्धन को लेकर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवस...