सुपौल, अक्टूबर 29 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के आनंदपुर वार्ड-10 एवं 11 में बिजली तार चोरी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों ने 11 हजार वोल्ट की लाइन के सैकड़ों मीटर तार काटकर चोरी कर लिए और बिजली उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति पिछले 8 दिनों से ठप है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली विभाग के जेई और राजेश्वरी थाना को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर चोरी की घटना पर कार्रवाई और अविलंब बिजली बहाल करने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पहली घटना 20 अक्टूबर की रात की है। गोचर हाट से दक्षिण मुरलीगंज नहर के पास बिजली आपूर्ति लाइन के तीन खंभों ...