सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: छातापुर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छातापुर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में झंडोत्तोलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को समय-सारिणी के साथ दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रखंड प्रमुख आशिया देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि मुख्य समारोह प्रखंड कार्यालय में शनिवार प्रातः साढ़े 8 बजे होगा। प्रखंड प्रमुख राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी देंगी। वही 8:40 बजे सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, 8:50 बजे साक्षरता कार्यालय में बीडीओ द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। जबकि 8:55 बजे प्रेस क्लब में ध्वजा रोहण होगा। वहीं नौ बजे ई-किसान भवन, 9:05 बजे बिहार ग्रामीण बैंक,9:10 बजे प्रावि प्रखंड कौलिनी,9:15 बजे भी बि जीरामजी कार्यालय,9:25 बजे, सामुदायिक स्...