Supaul News: सुपौल : छातापुर बस पड़ाव पर चला सफाई अभियान, कचरे के अंबार हटे
सुपौल, अक्टूबर 16 -- छातापुर बस पड़ाव में चला विशेष सफाई अभियान Supaul News: छातापुर,एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित छातापुर बस पड़ाव पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव और गंदगी के अंबार को लेकर दैनिक हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने का असर दिखा है। गौरतलब है कि बस अड्डा परिसर इन दिनों बदहाली का दंश झेल रहा था। परिसर में कूड़े का अंबार लगा था। जिससे दुर्गंध फैल रही थी। बस का इंतजार करने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। सार्वजनिक शौचालय भी लंबे समय से बदहाल और हाईमास्ट लैंप भी वर्षों से खराब पड़ा था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाये जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता के निर्देश पर पंचायत मद से बस पड़ाव परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी और सफाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.