सुपौल, अक्टूबर 22 -- छातापुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में बुधवार की देर रात माता की प्रतिमा की विदाई को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने अश्रुपूरित नेत्रों से देर रात मंदिर से प्रतिमा को विदा किया। रात्रि के 10 बजे पूजा कमिटी के नेतृत्व में निकले जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विसर्जन जुलूस की निगरानी कर रहे थे। गाजे-बाजे के बीच निकला जुलूस बाजार से चलकर बस पड़ाव होते हुए हाई स्कूल चौक पहुंचा और यहां से चुन्नी की ओर रवाना हुआ। इस दौरान पटाखे छूटते रहे और भक्तों के जयकारे से वातावरण गुंजायमान होता रहा। संपूर्ण मार्ग में श्रद्धालुओं क...