सुपौल, जुलाई 2 -- Supaul News: कुनौली,निज प्रतिनिधि। डगमारा थाना क्षेत्र के चौक-चौराहों तथा लालापट्टी की ओर जाने वाले समानांतर बांधों पर इन दिनों नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही इन स्थानों पर स्मैक का सेवन करने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे आसपास के लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। साथ ही इन स्थानों पर संदिग्ध लोगों का भी आना-जाना देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से चौक-चौराहों और बांध क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने तथा नशे के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...