सुपौल, जुलाई 23 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात यह हैं कि शहर से लेकर गांव तक चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जबकि अधिकांश मामलों में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा पा रही है।

चोरियों की संख्या और प्रकार बीते छह महीने में जिले में एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती संपत्ति चोरी हो चुकी है, लेकिन किसी भी बड़े मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। यही नहीं प्रतापगंज के तेकूना पंचायत से महदीपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर से आए चोरों ने 5 किमी लंबा बिजली तार चुरा लिया। चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब वे भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ह...