सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। चाचा ने सिर पर कुदाल से वार कर अपनी ही भतीजी की हत्या कर दी। घटना सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड आठ में गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पहले आरोपी चाचा राजू साह (30 वर्ष) के ई-रिक्सा में आग लगाई फिर उसके घर में रखे चौकी समेत अन्य सामग्रियों में आग लगाई फिर उसका घर फूंक दिया। यह भी पढ़ें- चाचा ने कुदाल से सिर कुचलकर की भतीजी की हत्याघटना की जानकारी इधर, घटना की सूचना पाकर सुपौल और सहरसा दोनों जिलों के कई थानों की पुलिस और बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जानकारी के अनुसार परसरमा स्थित तेलियारी टोला वार्ड आठ में पड़ोसी के घर से दूध लेकर घर लौट ...