सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रविवार को नशे के खलाफ ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीताराम यादव ने की। बैठक में पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिये। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नशामुक्ति के लिए पंचायत स्तर पर शुरू करेंगे अभियान बैठक में चर्चा बैठक में बद्री प्रसाद विमल ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर अभिशाप बन चुका है। इसके खिलाफ युवाओं के साथ समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूक होना होगा। वर्तमान समय में बड़ी सख्या में युवा वर्ग सुखे नशे के गिरफ्त मे आ गया है। नशा सोचने समझने की क्षमता को समाप्त कर देता है। युवाओं की भविष्य अंधकार में बन रहा है। गांव के कई प्रतिभाशाली युवा अपराध की दुनिया में प्रवेश कर अपना जीवन ब...