सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ईश्वर जीविका एवं चांदनी जीविका चांदपीपर स्वयं सहायता समूह में समूह ऋण वितरण में हेराफेरी मामले को लेकर जीविका दीदीयो में आक्रोश व्याप्त है। समूह ऋण में हेरा फेरी और राशि गबन करने को लेकर जीविका दीदियों ने जीविका बीपीएम, बीडीओ एवं जिला पदाधिकारी सुपौल को एक आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है।

जांच की मांग डीएम को दिए गए आवेदन में ईश्वर जीविका एवं चांदनी जीविका चांदपीपर के सहायता समूह संघ के रंजू देवी, रेखा देवी, जागो देवी, चंद्रिका देवी, सीता देवी, चंद्रा देवी, चंदन देवी, अनिता देवी, रेखा देवी सहित अन्य दीदियों ने कहा है कि महिला ग्राम संगठन के अंतर्गत ईश्वर जीविका एवं चांदनी जीविका सहायता समूह में बिहार उत्तर ग्रामीण बैंक भपटियाही से रुपया निकासी हुआ है। सदस्य जिवि...