सुपौल, अक्टूबर 29 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। आंध्र प्रदेश के समुद्रीय तट से भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब के टकराने के बाद बिहार समेत कई दूसरे राज्यों में इसका असर दिखने लगा है। इसका आंशिक असर छातापुर में भी बुधवार की रात लगभग 10 बजे से दिखने लगा है। रात के समय अचानक मौसम में बदलाव के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। वही चक्रवाती तूफान अर्नब का असर गुरुवार की सुबह पूरे दिन भी दिखा। लगभग दिनभर रिमझिम रिमझिम फुहारे वाली बूँदा बूंदी बारिश होती है। जिससे कई लोगों को गर्म कपड़े निकलने पड़े। बाजार में दिन के समय करवा चौथ पर्व के निमित खरीदारी करने वाले कई श्रद्धालु स्वेटर, मफलर, जैकेट, चादर, शाल ओढ़े नजर आए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : दिनभर होती रही बारिश , बाजार में ग्राहकों की आवाजाही हुई कम लोगों ने बताया कि पूर्वी हवाओं के प्रभा...