सुपौल, जुलाई 12 -- Supaul News: सुपौल , एक संवाददाता। सदर प्रखंड के बेरिया पंचायत स्थित मुंगरार पुनर्वास वार्ड नं 11 में जलजमाव से स्थानीय लोगों की नरकीय हालत बन गई है,ऐसे हालातों में जिंदगी कैसे कटेगी । ग्रामीणों ने बताया कि उक्त क्षेत्र में पानी सीपेज होने के कारण हल्की बारिश में भी पानी का जमाव हो जाता है ।

स्थानीय लोगों की समस्याएँ कहा कि अधिक बारिश की वजह से घर -आंगन में पानी घुस जाने के कारण सांप- बिच्छू का डर सताने के साथ- साथ बदबूदार पानी में समय गुजारना विवशता बनी रहती है। कहा कि सबसे परेशानी वाली बात तो यह है कि बुजुर्गों तो दूर बच्चों को भी बीमार होने की आशंका बनी रहती है , हालांकि कई लोग धीरे - धीरे ऊंचाई वाले स्थान पर जाने को मजबूर हो गए हैं,लेकिन अन्यत्र नहीं जाने वाले लोगों का जीना अभी भी दुर्लभ बना हुआ है।

समस्या का समाध...