सुपौल, जुलाई 21 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। उसी क्रम में बुधवार को नगर परिषद सुपौल कार्यालय में भी सूर्य घर योजना को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- घर की छत पर लगाएं सोलर पैनल, बिजली के बढ़ते खर्च से मिलेगी राहत : डीएमबैठक की जानकारी आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित थे। नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, उप मुख्य पार्षद रजिया प्रवीण, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को पाग़ माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिलाधिकारी ने मौजूद जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद से जुड़े लोगों से प्रधानमंत्री स...