सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: किशनपुर, अरविंद कुमार। तीखी धूप और खुले आसमान के नीचे एक चूल्हे पर खाने का सामान बन रहा था। सोमवार को सुबह के करीब 11 बज रहे थे। मौजहा पंचायत के वार्ड 15 की रहने वाली शांति देवी और बुधनी देवी मिट्टी के चूल्हे पर सब्जी बना रही थीं। उन्होंने बताया कि उनका घर कटाव की जद में हैं। पहले तो आई बाढ़ के कारण घर-आंगन में पानी जमा हो गया है। अब एक ओर जहां बीमारी की आशंका है वहीं बच्चों के खाने पर भी आफत हो गया है। पीने के लिए शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : हर साल उजड़ता है आशियाना, कोसी में समा जाते घर और उम्मीदेंकटी हुई सड़कें वहीं मौजहां पंचायत के वार्ड 14 पंचगछिया और सिसवा वार्ड 15 के विस्थापित परिवार रंजीत यादव, संजीत यादव, सुभाष यादव, नीरज यादव, रविंद्र यादव, रेखा देवी, अमे...