सुपौल, अक्टूबर 18 -- किशनपुर बाजार में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। घरों की रसोई के लिए मिलने वाली घरेलू गैस से किशनपुर के बाजारों में दुकानें चल रही हैं। खोमचे से लेकर नाश्ते और मिठाई की दुकानों तक व्यावसायिक सिलेंडर की जगह घरेलू गैस का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। नियमों की अनदेखी कर चल रहे इस कारोबार पर जिम्मेदार विभाग की प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ऐसे में घरेलू गैस के दुरुपयोग के साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय किशनपुर बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और चौक-चौराहों पर सुबह से शाम तक चाय, नाश्ता, पकौड़े, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें संचालित होती हैं। इनमें कई दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा र...