सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: निर्मली, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र सुपौल की ओर से निर्मली में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर अनुमंडल कार्यालय तक पहुंची। इसमें ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष एवं ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तिरंगे के साथ लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के जिला अध्यक्ष बजरंग कुमार यादव, अनुमंडल सचिव अमोद कुमार और...